
सरायपाली: अभी पूरे देश में पुष्पा-2 फिल्म के प्रति लोगों के दीवानगी देखी जा रही है,जिससे सरायपाली शहर भी अछूता नहीं रहा यहां के गांव मौलीखार के कलाकार अरुण भोई द्वारा पुष्पा राज का भेष बनाकर सरायपाली के लोगो के बीच चर्चा का विषय बन चुके है आपको बता दे की अरुण भोई एक स्थानीय कलाकार है जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम/यूट्यूब)के माध्यम से लगातार वीडियो एवं डेली कंटेंट डालकर लोगो का निरंतर मनोरंजन करते है,अभी हाल ही में अरुण भोई संजना सिनेमा सरायपाली में, अल्लू अर्जुन के भेष में अपना कला दिखाते हुए लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए थे ,यहां स्थानीय संजना सिनेमा में फिल्म देखने आए हुए दर्शकों द्वारा उनके साथ सेल्फी लेने एवं उनको देखने के लिए भी भारी भीड़ इकट्ठी हुई , एवं साथ ही साथ अरुण भोई द्वारा, अल्लू अर्जुन जी का डायलॉग भी बोला गया, पुष्पा -2 (The Rule) को रिलीज़ हुवे 11 दिन हो चुके है पर ये फ़िल्म अभी भी दर्शकों के बीच काफ़ी पसंद की जा रहा है जिसके कारण अभी भी सिनेमा घरों में आपको भीड़ देखने को मिल जाएगा।





