बागबाहरा

दशहरा एवं रामलीला मे शामिल हुवे अंकित बागबाहरा

जन जन रावण बढ़ रहे,घट घट लंका धामइतने रावण कैसे मरें, कहाँ है इतने राम :- अंकित

खल्लारी विधानसभा के सक्रीय कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा लगातार क्षेत्र के विभिन्न आयोजनों में निमंत्रण में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है । इसी कड़ी में अंकित बागबाहरा दाईजबाँधा,साल्हेभांटा,कोमाखान,बांसकांठा दशहरा व लीला में शामिल हुए।।

प्रत्येक ग्राम में अपने अंकित बागबाहरा को अपने बीच उपस्थित पाकर ग्रामवासी बड़ी ही प्रसन्नता से अंकित बागबाहरा से दशहरे की बधाई देंते हुए मिले, अंकित बागबाहरा ने भी बड़ों को प्रणाम,हम उम्र को बधाई और बच्चो को प्यार दिया ।।

अपने अथिति उद्बोधन में अंकित बागबाहरा ने दशहरा उत्सव को असत्य पर सत्य की,अधर्म पर धर्म की ,अन्याय पर न्याय की,बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया, और कहा कि अहंकार कभी किसी का नहीं टिका कहाँ तो प्रखांड विद्वान रावण ने अपने पुत्र इंद्रजीत के जन्म समय के लिए अपने बल से समस्त ग्रहों को बांधने की कोशिश की, अपने तप से अमरत्व प्राप्त किया,युद्ध कौशल में अजेय होने का वरदान पाया पर अपने कर्मों के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आगे पराजित हुआ और मृत्यु को प्राप्त किया ।।

राम चन्द्र जी की मर्यादा का पता इससे भी चलता है कि मृत्यु शय्या पर सोए रावण की विद्वता को जानकर उन्होंने लक्ष्मण को कहा कि जाओ रावण से कुछ शिक्षा प्राप्त करो , रावण ने तीन प्रमुख बातें लक्ष्मण से कही की शुभ कार्य मे देरी नही करनी चाहिए, अशुभ कार्यों को टालना चाहिए और कभी अपने शत्रु को कमजोर नहीं समझना चाहिए ।।

अंत मे अंकित ने सभी से निवेदन किया कि अपने अंदर के रावण रूपी अहंकार,छल, झूठ,कपट को त्यागें यही आज दशहरे में श्री राम के प्रति सच्ची भक्ति होगी ।।इन कार्यक्रमों में अंकित बागबाहरा के साथ मुख्य रूप से प्रीतम साहू,राजा राम साहू,साधुराम ठाकुर,टी आर साहू,लक्ष्मी साहू,कामता साहू,लक्ष्मीकांत टी आर,टार्जन ठाकुर,धर्मेंद्र साहू,घनाराम ठाकुर,चुमकलाल देवांगन,डुमेश्वर साहू,चुम्मन साहू,राजू साहू,बालेश्वर साहू,छबि ठाकुर,दिलीप देवांगन,राहुल चन्द्राकर,राजू साहू,इंद्रा चौहान,फुलसिंग सिन्हा,रामचंद्र निषाद,बिमल साहू,चंद्रमणि साहू,लक्ष्मी साहू,घिरबाई,हेमा साहू,कीर्तन निषाद,युवक साहू,शिवप्रसाद साहू अमित जोशी समेत पंच, प्रतिनिधि, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING