सरायपाली

प्रतिभा आई.टी.आई के सभी प्रशिक्षार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

सरायपाली : प्रतिभा आई. टी. आई.बालसी के कोपा एवं इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षर्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 02.02.2025को चंद्रपुर एवं साराडीह बैराज ले जाया गया। जहां चंद्रपुर एवं साराडीह बैराज के धार्मिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर सभी प्रशिक्षार्थी जिज्ञासा से परिपूर्ण हो गए। सर्वप्रथम प्रशिक्षार्थी को माता नाथल दाई मंदिर टिमरलगा (चंद्रपुर) के दर्शन कराए गए। पश्चात महानदी में नौका विहार कराया गया। पश्चात प्रशिक्षार्थी को 52 शक्तिपीठों में से एक मां चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन कराए गए तथा इस पावन धरती की धार्मिक विशेषताओं से अवगत कराया गया। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित उस अन्य धार्मिक कलाकृतियों एवं दृश्यों का भ्रमण कराया

गया। प्रशिक्षार्थी को महानदी में निर्मित साराडीह बैराज जल परियोजना का भ्रमण कराया गया तथा प्रशिक्षार्थी को इस जल परियोजना की विशेषता, आवश्यकता तथा महत्व से अवगत कराया गया। एनटीपीसी द्वारा निर्मित साराडीह बैराज ग्रीन गार्डन का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में प्रतिभा आई. टी. आई. के सभी प्रशिक्षण अधिकारियो का विशेष योगदान रहा, इस सम्पूर्ण कार्यक्रम कि जानकारी मीडिया प्रभारी रमा रवानी के द्वारा प्रदान कि गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING