सरायपाली
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का वार्ड वासीयो को मिला लाभ


सरायपाली: सरायपाली नगर में संगम सेवा समिति एवं लाइफ़ केयर हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर का शुभारंभ सराईपाली के वार्ड क्रमांक 9 झिलमिला से किया गया शिविर में आगंतुक मरीजो का शुगर बीपी थायरॉइड विभिन्न जाँच किया गया एवं मल्टी विटामिन की गोलीया अन्य दवाइयों को मुफ़्त प्रदान किया गया,अगले शिविर की जानकारी प्रदान करते हुए प्रखर अग्रवाल ने बताया कि तय समय के अनुसार शिविर का आयोजन 6 जनवरी सोमवार को वार्ड क्रमांक 8 में लगाया जाएगा।




