महासमुंद
महासमुंद में 63 राजसात वाहनों की नीलामी, शासन को मिला 6.53 लाख रुपये का राजस्व

महासमुंद। जिले के विभिन्न थानों में जब्त कर न्यायालय द्वारा राजसात किए गए 63 वाहनों की नीलामी शनिवार, 17 अक्टूबर को पुलिस लाइन महासमुंद में संपन्न हुई। नीलामी से शासन को 6 लाख 53 हजार 502 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार शासकीय खाते में जमा कराया गया।
नीलामी में आबकारी एक्ट के 28 और एनडीपीएस एक्ट के 35 प्रकरणों से संबंधित वाहन शामिल थे। इनमें 32 दोपहिया, 17 चारपहिया, 2 भारी वाहन और 2 साइकिल शामिल रहीं।
नीलामी प्रक्रिया में कुल 42 क्रेताओं ने हिस्सा लिया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गठित टीम की उपस्थिति में कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ति कश्यप और एमटीओ गोविंद ध्रुव उपस्थित रहे।




