सरायपाली

प्रतिभा आई.टी.आई में 76 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, हर्षोउल्लास के साथ किया गया गणतंत्र पर्व

संविधान हमारा गर्व है, ये हर भारत वासी का धर्म है आओ इसे निभाएं, देश को उन्नति के राह पर ले जाएं।

सरायपाली : प्रतिभा आई. टी.आई. बालसी सराईपाली मे प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बडे ही हर्षोल्लास से किया गया। इस दिन हमें सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे हमारे कई महान नेताओं की दूरदर्शिता और योगदान को याद करना चाहिए। आज हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम-कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष – मो मुश्ताक़ हुसैन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आभाष अग्रवाल जी के द्वारा जिन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्र ध्वज का ध्वजा रोहण करते हुए राष्ट्र ध्वज की सलामी दी गई , एवम राष्ट्रगान गा कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई । बच्चो के द्वारा देशभक्ति गीत एवम देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर के सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर डॉ. आभाष अग्रवाल जी 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गयी तथा गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी तथा विद्यार्थियों को DIGITAL SCAM के बारे में जानकारी प्रदान कर DIGITAL SCAM से बचने एवं सतर्क रहने के लिए कहा गया अंत में श्री भोई सर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING