छत्तीसगढ़ में दो दिन शुष्क दिवस घोषित, आज बंद रहेगी शराब कि सभी दुकाने

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में दो दिन 26 जनवरी और 30 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब कि दुकाने बंद रहेगी। अगर इस दौरान कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जाएगी।
आपको बता दे कि , आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 एवं “महात्मा गांधी निर्वाण दिवस” 30 जनवरी 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
इस दौरान जिले/ब्लॉक/ में संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें एवं विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।
अगर कोई आदेश का उलंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




