
महासमुंद/सरायपाली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन आज सराईपली पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाजपा के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत वे भाजपा कार्यकर्ता एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल के निवास पर पहुँचे। इस मुलाकात को संगठनात्मक संवाद और सामाजिक समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।नंदन जैन ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।प्रखर अग्रवाल के साथ हुई भेंट में सामाजिक नवाचार और युवाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई।उक्त समय महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ,बसना विधायक सम्पत अग्रवाल,भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्च विपिन उपोवेजा,छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्च प्रवीण अग्रवाल,बलौदा समिति अध्यक्च प्रदीप साहू,मंडल महामंत्री भाजपा विदित धनानीय, वरिष्ठ व्यापारी भोजराज अग्रवाल,सुशील जैन एवं धर्मेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।




