सरायपाली

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, युवा मतदाता प्रखर अग्रवाल ने किया मतदान

सरायपाली : नगर पालिका सरायपाली के वार्ड क्रमांक 12 के युवा मतदाता प्रखर अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक शाला सरायपाली , मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद प्रखर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाने अनुभव काफी गर्व भरा और उत्साहजनक रहा। पांच साल में एक बार आने वाले मतदान पर्व का उत्साह ही अलग रहता है, उन्होंने कहा कि हर युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश और समाज के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदान के जरिये ही हम अपने समाज, देश को चलाने के लिए जनसेवक का चुनाव करते है। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING