सरायपाली
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सरायपाली में 3 फरवरी को चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
बाजार पड़ाव में कांग्रेस पार्टी की होगी बड़ी सभा

सरायपाली : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सरायपाली के बाजार पड़ाव (पुरानी मंडी) में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते पूर्व पार्षद सुरेश भोई ने बताया कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी सभा की तैयारियों में जुट हुए है।
विदित हो कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हेलिकाप्टर से सरायपाली पहुंचेंगे और चुनावी सभा में भाग लेंगे।




