
महासमुंद/सरायपाली : क्षेत्र के नागरिकों को अब गंभीर बीमारियों और आपातकालीन स्थिति में बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। सरायपाली के मेन रोड स्थित B HOSPITAL अब नई अनुभवी डॉक्टर टीम और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ जनसेवा के लिए पूरी तरह सुसज्जित है।

3 दशकों से ज्यादा का अनुभव अब आपके शहर में
अस्पताल में विशेषज्ञों की नई टीम जोड़ी गई है, जिसमें 34 वर्षों के अनुभवी ऐनेस्थेसियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. जोसेफ डेविस (M.B.B.S., D.A.) तथा 32 वर्षों के अनुभव के साथ जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मीरा डी. एल. गौड़ा (M.B.B.S., M.D.) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अनुभवी डॉक्टरों की यह मौजूदगी मरीजों को ‘बेहतर सलाह और सही उपचार’ का भरोसा देती है।
24×7 इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर
अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। उच्च रक्तचाप, मिर्गी, पॉइजनिंग, शुगर और ट्रॉमा (एक्सीडेंट) जैसी गंभीर स्थितियों के लिए विशेष क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU, HDU) तैयार की गई है। साथ ही, बच्चों के लिए NICU और PICU की सुविधा भी उपलब्ध है।
एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं:
- अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी।
- महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं।
- 24 घंटे एम्बुलेंस, सोनोग्राफी, एक्सरे और फार्मेसी।
- ब्लड बैंक और पैथोलॉजी (सभी प्रकार की खून जांच)।
‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के ध्येय वाक्य के साथ, JB HOSPITAL सरायपाली और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए मानक स्थापित कर रहा है।
संपर्क करें:
8120226666, 7773000720
JB हॉस्पिटल गीता भवन के पीछे , मेन रोड सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.)




