सरायपाली

“सुरक्षित मातृत्व की मिसाल: सरायपाली CHC में दूसरा सफल सिजेरियन से स्वस्थ शिशु का जन्म, SDM ने जाना हालचाल”

सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में एक और सफल सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराते हुए चिकित्सा टीम ने उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया है। 29 वर्षीय महिला ने 2.6 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। यह उनका तीसरा बच्चा है।

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल , प्रगति शर्मा व लक्ष्मीकांत लहरे स्टॉफ नर्स की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह केंद्र में किया गया दूसरा सफल सिजेरियन ऑपरेशन है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का प्रमाण मिलता है।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित हैं।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली, आईएएस अनुपमा आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जच्चा-बच्चा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

SDM ने अस्पताल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि सिजेरियन डिलीवरी जैसी सुविधाओं के उपलब्ध होने से क्षेत्र की महिलाओं को अब बेहतर और सुरक्षित मातृत्व सेवाएं मिल रही हैं, जिससे जटिल प्रसव के मामलों में भी समय पर उपचार संभव हो पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही इस तरह की उन्नत सुविधाओं की सराहना की है उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING