सरायपाली

नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक विभाग हड्डी-जोड़ संबंधी इलाज की सुविधा  उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को हड्डियों, जोड़ों एवं चलने-फिरने से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा द्वारा ऑर्थोपेडिक विभाग की सेवाओं को प्रमुखता दी जा रही है।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यहां हड्डियों के फ्रैक्चर, घुटना, कूल्हा व कंधे के दर्द, रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं, खेल संबंधी चोटों तथा बच्चों की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल के प्रचार सामग्री में घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण (Joint Replacement), आर्थ्रोस्कोपी के माध्यम से जोड़ों की सर्जरी, फ्रैक्चर का आधुनिक उपचार, हड्डियों के टेढ़ापन एवं विकृतियों का प्रबंधन तथा फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाओं का उल्लेख किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑर्थोपेडिक विभाग का उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर गतिशीलता और सामान्य जीवन की ओर वापस लाना है। अस्पताल ने लोगों से हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित दर्द को नजरअंदाज न करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

अस्पताल द्वारा जारी संपर्क नंबर: 08331-015859, 9424184383

पता: नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING