सरायपाली

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए जल्द से जल्द निराकरण के आदेश

जन चौपाल में प्राप्त हुए 39 आवेदन

महासमुंद : हर मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जन चौपाल में लोगों ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से एक-एक कर मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएं रखी। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

जन चौपाल में महासमुंद मालीडीह निवासी रामाधार खैरवार, नंदू खैरवार एवं दशरू खैरवार ने पीएम सम्मान निधि की राशि दिलाने, महासमुंद की श्रीमती सुरोषे राउत ने प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम जुड़वाने कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इसी तरह बागबाहरा कसहीबाहरा के कृपाल सिंह एवं ग्राम बावनकेरा के संतोष कुमार यादव ने ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि दिलाने, पिथौरा डोंगरीपली के निवासी सुदर्शन ने भूमि व्यवस्थापन के लिए, ग्राम झलप के हेमंत ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, प्लेसमेंट कंपनी इगल हंटर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मदिरा दुकानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को 2 माह का वेतन राशि भुगतान कराने एवं ग्राम परसाडीह सरपंच रेखा सोनकर ने वार्ड क्रमांक 01 में बोरिंग खनन के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए। इसी तरह आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING