
महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली में आज एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार युवक अनियन्त्रित तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहे थे, इसी दौरान उन युवकों की बाइक बिज़ली खम्बे से जा भिड़ी हादसा इतनी तेज रफ़्तार में हुआ कि इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मृत्यु का कारण सभी के सिर पर गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है. टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सर दो टुकड़े हो गए, वहीँ दो युवक घायल बताये जा रहे हैं. मृतकों की पहचान अनिश बाघ व किशन भोई एवं घायल युवाकों की पहचान मनीष बाघ एवं गोपाल कूड़ाकु सभी युवकों की पहचान ग्राम बेलमुंडी थाना बलौदा के रूप में की गई है। दुर्घटना के तुरंत पश्चात सरायपाली पुलिस के द्वारा सभी मृत्यु को एवं घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
घटना शीतला मंदिर के पास लकड़ी टाल के सामने की बताई जा रही है, युवक बेलमुंडी के बताए जा रहे हैं. जिनके साथ मोटरसायकल क्रमांक CG 06 7691 हीरो एच एफ डीलक्स में यह हादसा हुआ है।
वहीँ इस घटना का फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में बहोत ही तेजी से वायरल हो रहा है।




