महासमुंदसरायपाली
Trending

सरायपाली में शासकीय शिक्षक ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य मे व्यस्त, स्कूली बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे

महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिले के सरायपाली अंचल में अब शासकीय शिक्षक ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य करते व्यस्त नजर आ रहे है, नवागढ़ हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रूपानंद पटेल के द्वारा ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य का वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में शिक्षा विभाग हरकत में आ गया, व्याख्याता रूपानंद पटेल को जिला  शिक्षाअधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है, आपको बता दे की शिक्षक रूपानंद पटेल पर आरोप है की वह ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के सभी प्रोडक्ट का प्रमोशन सेमिनार का संचालन करते हैं।

महासमुंद जिले में लगातार शिक्षकों की लापरवाही उजागर हो रही है कई स्कूलों के शिक्षकों का हर्बल लाइफ जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग सेमिनारों में वीडियो वायरल हो रहा है जिससे स्कूल में अध्यनरत बच्चों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे है इसके साथ ही लगातार इस प्रकार के समाचार लगातर  शिक्षा विभाग के नियमों को खुली चुनौती दे रहे है वहीं पूरे मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई गई है साथ ही इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING