सरायपाली

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला छिंदपाली में दीपोत्सव की धूम रही

एक दीपक शिक्षा के मन्दिर में

 

सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला छिंदपाली में विधार्थियों ने दीपक जलाया।जिस समय विद्यालयों में अवकाश हैं, ऐसे समय में शाला में उपस्थित होकर मिलकर दीपावली मनाना यह परंपरा पिछले पांच वर्षों से चली आ रही है।

शिक्षक चन्द्रशेखर नाग जी ने कहा कि अपने स्कूल के प्रति प्रेम, अपने समाज में समरसता का भाव विकसित हो इसलिए प्रत्येक दीपावली में समस्त ग्रामवासी, शाला प्रबंधन समिति,समस्त शाला परिवार मिलकर विधालय में दीपावली मनाते हैं। प्रधानपाठक हीरालाल दास जी ने सभी को संबोधित करते हुए दीपावली उत्सव के महत्व को बताया।शिक्षक बैलोचन प्रधान जी ने सभी को पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने को कहा। शिक्षक इंदर साहू जी ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी, शाला प्रबंधन समिति, रसोईया,स्वीपर, सभी शिक्षक उपस्थित थे। मिष्ठान वितरण पश्चात

सभी अपने गंतव्य को गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING