JB हॉस्पिटल सरायपाली में डॉ. कुलदीप वशिष्ठ के नेतृत्व में अत्याधुनिक ‘3D/4D अल्ट्रासाउंड’ की सुविधा उपलब्ध
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवाएं निशुल्क सोनोग्राफी जांच एवं एक्सपर्ट डॉक्टर से परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध

सरायपाली : क्षेत्र के प्रसिद्ध जेबी हॉस्पिटल (JB Hospital) ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। गीता भवन के पीछे स्थित यह अस्पताल अब अत्याधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाओं से लैस हो गया है, जिससे गर्भवती महिलाओं को अब उन्नत जांच के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
अस्पताल की इन उन्नत सेवाओं की कमान डॉ. कुलदीप वशिष्ठ (MD, DMRD, DNB) संभाल रहे हैं। एक अनुभवी सीनियर रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. वशिष्ठ रेडियोडायग्नोसिस के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल में सटीक डायग्नोसिस और जटिल स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो सुरक्षित प्रसव और भ्रूण के विकास की निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अस्पताल की प्रमुख कार्यप्रणाली और सेवाएं:
अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं के लिए कई विशेष स्वास्थ्य पैकेज और सेवाएं शुरू की हैं:
अत्याधुनिक तकनीक: यहाँ 3D/4D अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु की स्पष्ट और सजीव तस्वीरें देखी जा सकती हैं। यह तकनीक जन्मजात विकृतियों को समय रहते पहचानने में मदद करती है।
निःशुल्क सुविधाएं: जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन फ्री सोनोग्राफी जांच और एक्सपर्ट डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श की सुविधा प्रदान कर रहा है।
संपूर्ण केयर पैकेज: गर्भावस्था की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक के लिए यहाँ ‘संपूर्ण प्रेग्नेंसी केयर पैकेज’ उपलब्ध है, जिसमें नियमित चेकअप और निगरानी शामिल है।
आपातकालीन सेवा: किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी और सहायता सेवा उपलब्ध रहती है।
जरूरतमंद परिवार सरायपाली स्थित अस्पताल पहुँचकर या हेल्पलाइन नंबर 8120226666 एवं 7773000720 पर कॉल करके डॉ. कुलदीप वशिष्ठ से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।





