विभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स. शि. मं. सरायपाली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
चार छात्रों का प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

सरायपाली। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरायपाली के छात्र-छात्राओं ने बागबाहरा में आयोजित विभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार परिचय दिया। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ उनमें से बसंत बंजारा लंबी कूद एवं बाधा दौड़ में प्रथम स्थान, लोकेश दास त्रिकूट एवं बाधा दौड़ प्रथम स्थान, राजरतन शर्मा तार गोला में प्रथम स्थान, हिमांशु बारमते लंबी कूद, 200 मीटर , 100 मीटर दौड़ द्वितीय स्थान ,प्रकाश चौहान लंबी कूद ,शौर्य गुप्ता 200 मीटर दौड़ , रागिब बाबू बाधा दौड़ इन तीनों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,।रिले रेस के अंतर्गत किशोर वर्ग प्रथम स्थान ,बाल वर्ग द्वितीय स्थान, खो खो बाल वर्ग बहने भगवती पटेल ,खुशी महापात्र, काव्या पटेल ,तनु साव, रोली प्रधान, सुनैना पुरी ,शीतल पटेल ,आरुषि यादव, सानिया कलेत, मुस्कान सतपथी आदि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं का चयन प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर की ओर से मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ तथा उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के खेलकूद प्रतियोगिता के निर्देशक एवं विद्यार्थियों को निरंतर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में आचार्य फकीर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं लगन के साथ प्रतियोगिता की तैयारी की, जिसका परिणाम विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन और प्रांत स्तर के लिए चयन के रूप में सामने आया।
विद्यालय के चार विद्यार्थियों का प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन, खेल भावना तथा मार्गदर्शक आचार्यों के प्रयासों का परिणाम बताया।
विद्यालय के प्राचार्य सुश्री डिगेश्वरी यदु, प्रधानाचार्य रमेश प्रधान, अध्यक्ष त्रिलोचन पटेल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, व्यवस्थापक सरिता साहू, सहसचिव महेश भाई, कोषाध्यक्ष घासीराम अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं आचार्यगणों ने चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आवश्यक अवसर एवं मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
चार विद्यार्थियों का प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने परअभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है तथा सभी ने चयनित प्रतिभागियों के प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।




