
सरायपाली: चिरायु दल की टीम ने हाल ही में शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरबोड़ा के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का संचालन डॉ. जनक कुमार जेरी और फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा के नेतृत्व में किया गया। लैब टेक्नीशियन उसत पटेल और एएनएम देवकी पटेल ने मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया।
इस स्वास्थ्य जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय के कुल 27 बच्चों और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 20 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के परिणामस्वरूप प्राथमिक विद्यालय से 01 बालक और 02 बालिकाओं में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं। इनमें से 01 बालक को विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया गया, जबकि 02 बालिकाओं का इलाज वहीं पर किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय से भी कुछ बालिकाओं में स्वास्थ्य समस्याएं मिलीं, जिनमें से 03 को विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय से धर्मेंद्र नाथ राणा, हीरालाल साहू, क्षीरोद्र चौधरी, अनीता साहू और महेश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने इस जांच कार्यक्रम की सराहना की तथा टीम को धन्यवाद दिए।
चिरायु दल का यह प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर देगा।




