महासमुंदसरायपाली

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन

महासमुंद/सरायपाली:  भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) भोपाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर खेत्राधिकार अंतर्गत जिला महासमुंद के कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साथ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन “नशा मुक्त समाज के लिए युवा “थीम पर ग्राम डूमरपाली (गिरसा )में प्राचार्य श्री साखीराम पटेल कार्यक्रम अधिकारी सोमेश्वर प्रसाद नायक, सहायक चेतन कुमार पटेल, जन्मजय पटेल ,हिना दास के सफल निर्देशन एवं नेतृत्व में किया सम्पन्न हुआ। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मोगरा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद , अध्यक्षता श्रीमती पद्मिनी पटेल सरपंच ग्राम पंचायत गिरसा, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा पटेल जनपद सदस्य सरायपाली ,उप सरपंच भूमिधर साव,जयसिंह चौहान, श्रीमती मीना पटेल, तरुण पटेल सरपंच ग्राम पंचायत पाटसेंद्री, कृपा सिंधु पटेल अध्यक्ष, परीक्षित पटेल सदस्य शाला विकास समिति ,सेवानिवृत प्राचार्य  ओम प्रकाश चौधरी, महेश परेश्वर , छविराम चौधरी, दुर्गा प्रसाद पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल भंवरपुर , जलंधर प्रधान पूर्व सरपंच, मुन्ना पटेल उपस्थित थे । शिविर अवधि में 7 दिनों तक स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम डूमरपाली में प्रत्येक दिवस नशा उन्मूलन एवं स्वच्छता रैली निकाल कर जागरूकता लाने प्रयास किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा जन संपर्क कर नशा से होने वाली नुकसान से लोगों को अवगत कराकर नशा से जैसे व्यसन से दूर रहने प्रेरित किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण की सफाई एवं विद्यालय अहाता की पोताई कार्य किया गया साथ ही तालाब घाट एवं तालाब मेड की सफाई, मंदिर परिसर की सफाई कर ग्रामीणों को हमेशा इसे स्वच्छ रखने हेतु अपील किया गया। बौद्धिक सत्र में आमंत्रित वक्ताओं श्री जन्मजय नायक उपाध्यक्ष वंदे मातरम सेवा योजना , दुर्गा प्रसाद पटेल शिक्षक सेजेस भंवरपुर द्वारा छात्रों को नशा से होने वाले नुकसान, साइबर क्राइम, कैरियर गाइड, स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता के बारे में जानकारी दी गई ।शिविर के अंतिम( समापन) दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नृत्य के साथ वृद्धाश्रम ,नशा उन्मूलन ,बाल विवाह आदि थीम पर आधारित प्रहसन प्रस्तुत किया गया। अंत में प्राचार्य जी द्वारा सभी अतिथि एवं दर्शनगणो का आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING