महासमुंदसरायपाली

यादव समाज द्वारा केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत 

महासमुंद/सरायपाली: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन सरायपाली में हुआ। इनके आगमन पर यादव समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुराना चेक पोस्ट झिलमिला चौक में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद गजेन्द्र यादव को केज़ुआ रोड स्थित नवीन विश्राम गृह सरायपाली में इनका काफिला पहुंचा। विश्राम गृह में यादव समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार यादव, जय यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू, योगेश यादव, तुषार यादव, मयंक यादव, संजय यादव , रिंकू यादव आदि ने मिलकर सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा की। भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING