
महासमुंद/सरायपाली : बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है। बिहार जीत पर भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की इस बार जनता ने जातीय समीकरणों और वंशवाद की राजनीति को नकारते हुए विकास और विश्वास को प्राथमिकता दी। मतदाताओं ने साफ कर दिया कि नेता किसी भी जाति का हो, यदि वह कर्मठ है तो उसे समर्थन मिलेगा। यह परिणाम केवल राजनीतिक दलों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक सबक है कि जनता अब जाति और परिवारवाद से ऊपर उठकर कामकाज और नीतियों को महत्व दे रही है।बिहार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में असली ताकत जनता के हाथों में है और वह बदलाव लाने में सक्षम है। इस चुनाव ने दिखाया कि जनता अब केवल वादों पर नहीं बल्कि ठोस विकास कार्यों और पारदर्शी नेतृत्व पर भरोसा करती है। जातीय राजनीति का सफाया कर बिहार ने एक नई दिशा दी है, जो आने वाले समय में भारतीय राजनीति को गहराई से प्रभावित करेगी।




