महासमुंदसरायपाली

मुकेश साहू के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बनने पर शाला परिवार कुटेला द्वारा स्वागत अभिनंदन

महासमुंद/सरायपाली : गत दिवस मुकेश साहू थाईलैंड में आयोजित अंतराष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा में शामिल होकर भारत का नाम रोशन किया ।वह कबड्डी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बने ।छत्तीसगढ़ की ओर से इस परीक्षा शामिल होने वाले एकमात्र निर्णायक थे। उनके इस उपलब्धि पर आई एम बी एच उ मा वि कुटेला के प्राचार्य आदरणीय फादर जूलियानूस एक्का प्रधान पाठक  डीआर कश्यप बुनियादी प्राथमिक शाला कुटेला के प्रधान पाठिका श्रीमती अगस्था दास ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही शाला परिवार कुटेला के समस्त स्टाफ के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई । शाला परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने की उपलब्धि पर उनको सम्मानित किया गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING