महासमुंदसरायपाली
Trending

चिकित्सा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत योगदान, निरंतर समर्पण, एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ प्रवीण साहू सम्मानित

महासमुंद/सरायपाली : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना द्वारा 29 नवंबर 2025 को सिरको फार्म हाउस, मेन रोड, बसना में “स्वास्थ्य परिचर्चा संगोष्ठी” का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप दवे रहे, जो देश के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन और रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के निदेशक हैं, साथ कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल रही जिन्होंने कार्यक्रम को सफल दिशा प्रदान की।

संगोष्ठी में उन महान व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट सेवा, निरंतर समर्पण और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की शक्ति, सेवा-भाव और समर्पण को पहचानना, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक संवाद स्थापित करना है।

इसी कड़ी में सरायपाली निवासी डॉक्टर प्रवीण कुमार साहू को उनकी चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि डॉक्टर प्रवीण कुमार साहू का सरायपाली अंचल में चिकित्सा के क्षेत्र में काफी नाम है, उनके द्वारा मरीजों का सफल इलाज करने के साथ-साथ उन्हें उचित दिशा निर्देश एवं खानपान संबंधी सावधानियों से भी अवगत कराया जाता है। आगे स्वास्थ्य परिचर्चा संगोष्ठी में डॉ. प्रवीण साहू ने कहा, “चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव से काम करना मेरा परम धर्म है।”

उनके इस कथन से ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण और विश्वास का पता चलता है। डॉ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा का यह भाव ही चिकित्सक को समाज में विश्वास का प्रतीक बनाता है। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे अपने पेशे को सिर्फ वेतन का साधन न मानें, बल्कि सेवा का माध्यम समझें।

इस आयोजन में महासमुंद जिले के विभिन्न स्थानों से चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING