
महासमुंद/सरायपाली : ग्राम बरडीह श्री श्री राधा माधव क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल सम्मिलित हुए एव पुरस्कार वितरण कर युवाओं का उत्साह वर्धन किए,प्रथम पुरस्कार ग्राम सावित्रीपुर वही द्वितीय पुरस्कार गॉरटेक के टीमो ने प्राप्त किया,युवाओ को संबोधित करते हुए प्रखर ने सभी युवाओं से आग्रह किया की वे सभी सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे एवं अपने देश प्रदेश एवं गांव के प्रति अपने अधिकार से अधिक अपने दायित्व और कर्तव्यों को समझे एवं सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करे अंत में सभी युवा साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगम सेवा समिति के सामाजिक राजनीतिक कार्यो से अवगत कराते हुए समिति से जुड़ने का आग्रह किया।कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।




