महासमुंद

झारखंड में बहुभाषी शिक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में द्रोण साहू करेंगे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

महासमुंद/पिथौरा : झारखंड शिक्षा विभाग 7 एवं 8 जनवरी 2026 को रांची में “नई शिक्षा नीति 2020 तथा बहुभाषी शिक्षा” पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए समग्र शिक्षा झारखंड ने समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर द्रोण साहू को उक्त सम्मेलन में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। इस सम्मेलन में द्रोण साहू बहुभाषी कक्षा में काम करने के तरीकों पर अपने अनुभव पूरे देश के शिक्षाविदों के साथ साझा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि द्रोण साहू शासकीय प्राथमिक शाला बिज़ेमाल,संकुल केंद्र छुवारी पतेरा, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले कई वर्षों से बहुभाषी शिक्षा के कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। इस विषय पर उनके कई आलेख राष्ट्रीय स्तर की पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर के स्रोत व्यक्ति भी हैं।

झारखंड (रांची) में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रण पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना, विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेश पटेल, माननीय विधायक बसना के निज सहायक नरेंद्र बोरे, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,  कंवलजीत सिंह छाबड़ा, संकुल समन्वयक छुवारी पतेरा  तुलाराम राणा, संकुल समन्वयक सांकरा  लखनलाल कुर्रे,प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल छुवारी पतेरा श्रीमती यमुना पाण्डेय, जगदीश सामल  अंजय कश्यप, सोमनाथ चौहान, नीलांबर बेहराशासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के स्टाफ  अनिल कुमार भोई, रामप्रसाद बरिहा,  रमेश कुमार साहू, कुसुमलता पटेल, संकुल केंद्र छुवारी पतेरा तथा सांकरा शिक्षक संघ के समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं तथा बधाई दी है एवं हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING