बसना

बसना में 4.29 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक ‘नालंदा परिसर’, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा नालंदा परिसर: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना :  बसना विधानसभा के विकास इतिहास में रविवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की दूरगामी सोच और सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर को 429.22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर’ की सौगात मिली है। स्थानीय निर्धारित स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में डॉ. संपत अग्रवाल ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरा सपना है कि बसना के बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महानगरों की ओर न भागना पड़े। यह नालंदा परिसर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला एक ‘ज्ञान का मंदिर’ साबित होगा।

विधायक डॉ अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल लर्निंग सेंटर, शांत अध्ययन कक्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। यह केंद्र विशेष रूप से उन मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, जिनके पास संसाधनों की कमी है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के नेतृत्व को देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ और ‘विकास’ की बयार बह रही है। भाजपा की साय सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को जमीन पर उतार रही है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज बसना में देखने को मिल रहा है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सुदूर क्षेत्रों तक पक्की सड़कों का जाल और हर गांव में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

भूमिपूजन के इस गौरवशाली अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,बसना जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल,बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,मंडल बसना अध्यक्ष नरेंद्र यादव,महामंत्री बसना मंडल दीपक शर्मा,कोषाध्यक्ष बसना मंडल अध्यक्ष अमृत चौधरी,सभापति जनपद पंचायत बसना जन्मजय साव,भाजपा नेता जितेंद्र कश्यप,बसना सीएमओ सुरज सिदार,उप अभियंता सुरेश कुमार गुप्ता,पार्षद मुहब्बिर कादरी,पार्षद डेनियल पीटर,पार्षद मनोज गहबाल,पार्षद आशीष साहू,पार्षद शिव नायक ,पार्षद निर्मल दास,पिंटू अरोरा,पार्षद संगीता नायक,राकेश डड़सेना,पत्रकार संजय तायल,शिक्षक विवेक दास,शिक्षक अनिल साव,युवा मोर्चा अध्यक्ष हेम प्रकाश साव,प्रदीप दास,इमरान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद् और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING