अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग की महा जन-सुनवाई

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत मे दिनांक 9 मार्च से 13 मार्च तक महा जन-सुनवाई के आयोजन किया गया है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक,सदस्य गण श्रीमती सरला कोसरिया,श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं सुश्री दीपिका सोरी की न्यायपीठ द्वारा राज्य की महिलाओं को त्वरित न्याय और राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में लगातार पांच दिनों तक महा जन-सुनवाई की जावेगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग इस बार संभाग स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के पांच संभाग रायपुर,दुर्ग ,बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी 33 जिलों रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, जगदलपुर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और जशपुर के प्रकरणों की संभागवार एक साथ सुनवाई की जाएगी।
इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और आयोग के अधिकारियों के संपर्क में रहकर कार्ययोजना की रूपरेखा पर गहन मंथन कर रही है।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की महा जन-सुनवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी , सखी सेंटर की केंद्र प्रशासिका एवं काउंसलिंग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सलाहकारों का उपस्थिति और सहयोग सुनिश्चित किया गया है। सुनवाई के दौरान आवश्यक रूप से कानून व्यवस्था और सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देषित किया गया है।

श्रीमती सरला कोसरिया सदस्य महिला आयोग छत्तीसगढ़
संभाग के अंतर्गत संबंधित जिलों से प्राप्त महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की महा जन-सुनवाई सुबह 10:00 बजे से लेकर देर रात तक चलेगी ।
09 मार्च 2026 को (सरगुजा संभाग)
स्थान- जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर ।
10 मार्च 2026 (बिलासपुर संभाग)
स्थान- प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर ।
11 मार्च 2026 (दुर्ग संभाग)
स्थान- प्रेरणा सभाकक्ष, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर, दुर्ग।
12 मार्च 2026 (रायपुर संभाग)
स्थान-छ.ग. राज्य महिला आयोग कार्यालय परिसर, शास्त्री चौक, रायपुर।
13 मार्च 2026 (बस्तर संभाग)
स्थान- प्रेरणा सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर की सुनवाई महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण सरला कोसरिया, ओजस्वी मंडावी, दीपिका सोरी जी के द्वारा की जायेगी।
अब तक का यह पहला और ऐतिहासिक अवसर है जो राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और मार्गदर्शन में लगातार पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के प्रकरणों की सुनवाई कर सबके सहयोग से कीर्तिमान स्थापित करेगी।




