प्रतिभा आई टी आई बालसी मे बाल दिवस के उपलक्ष्य मे विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन


सरायपाली: प्रतिभा आई. टी. आई. बालसी सरायपाली मे दिनांक 14-11-24, दिन गुरुवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया।हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवल (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् आई. टी. आई. के प्राचार्य विजय प्रकाश प्रधान सर द्वारा सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए उन्हें शुभकामनाये दी।शिक्षकों के द्वारा बच्चों के लिए तरह तरह के कार्यक्रम तथा गेम का आयोजन किया गया सारे बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सभी शिक्षकों ने सारे छात्र छात्राओ को बाल दिवस की बधाई देते हुए उन्हें सप्रेम भेंट प्रदान किया गया । कार्यक्रम के अंत मे आई टी आई प्राचार्य विजय प्रकाश प्रधान जी के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी टीचर स्टॉफ को धन्यवाद प्रेषित किया।




