उप पंजीयक कार्यालय में भूमि का विक्रय मूल्य कम किए जाने की मांग

सरायपाली : छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला महासमुंद के अधीन सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय में सन 2025 -2026 में भूमि संबंधी बजार मूल्य गाइडलाइन दर में मूल्य अधिक होने के कारण आमजन मानस को भूमि का रजिस्ट्री कराने में दिक्कत हो रही है। चूंकि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गाइडलाइन दर में कमी की गई है। यह कि सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय में अभीतक गाइडलाइन दर में कोई कमी नहीं की गई है। अन्य जिलों की तरह महासमुंद जिला उप पंजीयक कार्यालय सरायपाली में भी भूमि संबंधी बाजार मूल्य गाइडलाइन दर में कमी की जावे जिससे आम जनता को सुविधा मिल सके। उक्त विषय पर मुख्यमंत्री,राजस्व मंत्री, पंजीयन मंत्री एवं कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर गरीब जनता को सुविधा दिए जाने की मांग नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, भारतीय किसान यूनियन ( सा.) एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ ने की है।




