सरायपाली

चिरायु दल की तत्परता ने एक और चेहरे की मुस्कान लौटाई

सरायपाली : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव एवं डीपीएम नीलू धृत लहरे जी के निर्देशन एवं डॉ कुणाल नायक बीएमओ तथा बीपीएम शीतल सिंह सरायपाली के सतत मार्गदर्शन में चिरायु दल द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर उनका निशुल्क इलाज कराया जाता रहा है इसी तारतम्य में में लिमउगुड़ा निवासी गुणनिधि एवं सुजाता निषाद की पुत्री गाम्या निषाद उम्र 5 वर्ष आंगनबाड़ी लिमउगुड़ा में पढ़ती है चिरायु दल के नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्ची में हृदय रोग की आशंका दल द्वारा जताई गई तथा उनके माता-पिता को तुरंत स्थिति से अवगत कराया गया उसके माता-पिता भी तुरंत उसे बाहर ले जाने के लिए तैयार हो गए चिरायु दल द्वारा गाम्या को रायपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका उच्च जांच कराया गया जिसमें हृदय में कुछ समस्या पाई गई तथा गाम्या का निशुल्क ऑपरेशन भी सफल हुआ यह सभी कार्य 13 दिन के अंदर ही पूर्ण हो गए जांच से लेकर ऑपरेशन 13 दिन के अंदर ही पूर्ण कराए गए बच्ची अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं एवं उसके माता-पिता बहुत ही प्रसन्न है।

इस सफलता के पीछे चिरायु दल के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुपा दास, डॉ राजेश सिंह, डॉ जनक कुमार जेरी, डॉ.जयश्री दूत्कामड़ी फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा एएनएम सुनीता साव देवकी पटेल एम‌एलटी परमेश्वर सेन उसत पटेल तथा वाहन चालक रूपेश प्रधान का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING