सरायपाली
दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरायपाली में भव्य स्वागत

सरायपाली: नगर आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर का नगर के प्रवेश द्वार घंटेश्वरी मंदिर के पास सरायपाली नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद उपस्थित थीं। स्वागत करने वालों में नरेन्द्र कुमार यादव प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल अग्रवाल, राजेंद्र कुमार यादव राजू जिला महामंत्री जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, मयंक यादव मोंटी पूर्व महासचिव विधानसभा युवा कांग्रेस सरायपाली, प्रमोद ग्वाल, कोमल यादव,छतर सिंग यादव, जयंत यादव, ओम चौहान आदि एवं भारी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेसजन उपस्थित थे।





