सरायपाली

हिन्दू समाज को संगठित करने और संस्कृति की रक्षा के लिए विहिप ने आयोजित किया रामोत्सव

सरायपाली/बसना : विश्व हिन्दू परिषद शाखा सरायाली के तत्वावधान में हिन्दू समाज को संगठित करने,भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने,सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करने,हिन्दू मान बिंदुओं को सुरक्षित रखने तथा राष्ट्रवाद,हिन्दुत्व की शिक्षा,गौ हत्या व धर्मांतरण के विरोध के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु सुरक्षा,सेवा और संस्कार के आधार पर ग्राम बैतारी(सरायपाली)में रामोत्सव कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया।इस अवसर पर वंदेमातरम सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष ओजस्वी वक्ता जन्मजय नायक बतौर संचालक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का श्रीगणेश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा भारत माता के तैलीय चित्र पर धूप-दीप प्रज्जवलित एवं

श्रीफल समर्पित कर भगवान राम एवं भारत माता की जयघोष के साथ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते नायक ने कहा रामोत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं है बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन से सीखने का अवसर है।यह हमें सत्य,त्याग,धैर्य,कर्त्तव्यपरायणता और प्रेमपूर्ण आचरण की शिक्षा देता है।श्रीराम का जीवन समाज में समानता,रिश्तों को मह्त्व देने और चरित्रवान बनने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।श्री नायक ने आगे कहा रामोत्सव हमें एक बेहतर इंसान,आज्ञाकारी संतान,जिम्मेदार नागरिक और चरित्रवान व्यक्ति बनने की प्रेरणा देता है।राम ने समाज में ऊँच-नीच का भेद मिटाया,उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाए और केंवट को गले लगाया,जो यह बताता है कि प्रेम और स्नेह ही सबसे बड़े रिश्ते हैं। पुरुषोत्तम प्रधान ने भी हिन्दुत्व और समरसता पर बोलते हुए लोगों को संगठित व जागरूक रहने की प्रेरणा दी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पुरुषोत्तम प्रधान, गुड्डू जायसवाल,विकास महापात्र ,डाॅ.अनिता चौधरी,डाॅ.नमिता साहू,अर्जुन कुजूर,टिकेश्वर मिश्रा सहित अनेक युवा,मातृशक्ति,ग्रामीण जन सह बालवृंद उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING