सागरपाली

जल संसाधन विभाग सरायपाली के कर्मचारी ललित यादव के गृह निवास सेवानिवृत्त पर कार्यक्रम सम्पन्न

सरायपाली : जल संसाधन विभाग, सरायपाली के कर्मचारी श्री ललित यादव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनके गृह निवास पर एक स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता से परिपूर्ण रहा, जिसमें विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मित्रगण एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने ललित यादव के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि यादव ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विभाग के विकास एवं कार्यों के सफल संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव याद किया जाएगा।

नगरवासियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यादव न केवल एक कुशल कर्मचारी थे, बल्कि एक सरल, मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति भी रहे हैं। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सभी के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है।

इस अवसर पर ललित यादव को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुकता और आत्मीयता से भरा रहा, जहाँ सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश सिंह उबोवेजा, रमेश प्रधान, टंकेश्वर जयसवाल, नरेन्द्र यादव, अधिवक्ता पीडी भोई, अधिवक्ता बाबा प्रधान, बन्टी उबोवेजा, पुरूषोत्तम प्रधान, निखिल कानूनगो, प्रकाश हमदेव, महेन्द्र पसायत, दुर्बादल दीप सहित अन्य परिचित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING