गैस एजेंसी में अस्थायी काउंटर बढ़ाने हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली : गैस किल्लत की फैल रही अफवाहों के चलते गैस एजेंसी में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी, सराईपाली को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अफवाहों के कारण अचानक बढ़ी भीड़ को व्यवस्थित करने एवं उपभोक्ताओं को सुगमता प्रदान करने के लिए गैस एजेंसी में 3-4 अतिरिक्त अस्थायी काउंटर प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही संगम सेवा समिति को प्राप्त शिकायतों एवं उपभोक्ताओं की सुविधा से संबंधित सुझावों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया।
प्रखर अग्रवाल ने रजिस्ट्रार से भी भेंट कर आम नागरिकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे व्यवस्था और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाई जा सके।




