महासमुंदसरायपाली

सरायपाली के शुभा नर्सिंग होम में पित्ताशय की पथरी का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीक से मरीज को मिली दर्द से मुक्ति

सरायपाली : वनांचल और सीमावर्ती क्षेत्र सरायपाली के मरीजों के लिए राहत की खबर है। शहर के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान ‘शुभा नर्सिंग होम’ ने एक बार फिर अपनी चिकित्सीय कुशलता का परिचय देते हुए पित्ताशय की पथरी (Cholelithiasis) से ग्रसित मरीज पवित्रा मिर्धा उम्र- 57 वर्ष ग्राम कमलीदादर का सफल ऑपरेशन संपन्न किया है। अब स्थानीय स्तर पर ही जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों की दौड़ भाग से निजात मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मरीज पिछले काफी समय से पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, अपच और उल्टी जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद भी जब राहत नहीं मिली, तब परिजनों ने उन्हें शुभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने बारीकी से परीक्षण किया और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पित्ताशय (Gallbladder) में पथरी होने की पुष्टि हुई। रोग की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया।

अस्पताल के अनुभवी सर्जन्स और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अत्याधुनिक सर्जिकल उपकरणों के माध्यम से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और पित्ताशय से पथरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, जहाँ उनकी स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ और स्थिर है।

अस्पताल प्रबंधन से डॉ सुजाता पटेल एवं डॉ भागेश्वर पटेल प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए सदैव तत्पर है। प्रबंधन का कहना है कि पहले इस तरह की सर्जरी के लिए मरीजों को रायपुर या अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव बढ़ जाता था। लेकिन अब शुभा नर्सिंग होम में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञों के कारण यह संभव हो पाया है कि जटिल से जटिल ऑपरेशन भी सरायपाली में सुरक्षित तरीके से किए जा रहे हैं।

इस सफलता पर मरीज पवित्रा मिर्धा एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING