शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा एवं सिरशोभा में पालक,शिक्षक मेगा बैठक संम्पन्न


सरायपाली : शासन के निर्देशानुसार पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन। जिसमें माताओं एवं पालकों को आमंत्रित किया गया। इस बैठक मे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया
सर्वप्रथम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायि चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बच्चों के उपस्थिति पर विचार रखा गया,बच्चों के मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक शिक्षा पर चर्चा करते हुए, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा किया गया। माताओं को विशेष तौर पर आगामी बैठक पर भी आमंत्रित करते हुए बनमोती चिन्तामणि भोई ( प्रधान पाठक )ने माताओं को संबोधित किया और बच्चों के स्तर पर अपना मंतब्य रखते हुए कहा की *हर बच्चों मे एक बेहतरीन हुनर रहता है बस परखने की जिज्ञासा होनी चाहिये*।
माताओं को अपनी विशेष योगदान की भी सराहना करते हुए घर के वातावरण को शिक्षाप्रद रखे चूकि बच्चों के प्रथम पाठशाला मां एंव परिवार होता है परिवार के आचरण से ही बच्चा व्यवहार कुशल होता है इस बैठक का संचालन क्षेत्रपाल भोई सहायक शिक्षक ने की। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनीता भोई एवं माताओं के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का स्तर, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, इको क्लब, आदिवासी संस्कृति पर विचार- विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्री भोई, लक्ष्मी भोई,नीला निषाद, प्रतिमा विश्वकर्मा, मंदाकिनी भोई, सुमति चौहान, संध्या ,जगमोती, अनुसुइया,राधा बरिहा, नीलमणी चौहान, सुभाषिनी, जमुना बरिहा, पदमा, विलासिनी चौहान, पालक गण एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने किया।




