महासमुंदसरायपाली

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम , युवा मतदाता आयुष साहू ने किया मतदान

पंचायत चुनाव में सही जनप्रतिनिधि का चुनाव कर ही गाँव के विकास की नीव रखी जा सकती है :- आयुष

महासमुंद/सरायपाली : पंचायत चुनाव के वोटिंग का आगाज आज हो गया है, सरायपाली के ग्राम देवलभाटा के के युवा मतदाता आयुष साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला भवन देवलभाटा सरायपाली, मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद आयुष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाने अनुभव काफी गर्व भरा और उत्साहजनक रहा। पांच साल में एक बार आने वाले मतदान पर्व का उत्साह ही अलग रहता है, उन्होंने कहा कि हर युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश और समाज के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदान के जरिये ही हम अपने समाज, देश को चलाने के लिए जनसेवक का चुनाव करते है। आगे आयुष ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की भारत गाँव का देश है गाँव का विकास ही देश का विकास है एवं पंचायत चुनाव गाँव की लिए काफ़ी अहम भूमिका निभाता है इसी से हमें अपने लिए एक सही जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते है,आयुष ने सभी मतदाताओ से मतदान करने की अपील की है मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING