
महासमुंद/सरायपाली : गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज भारत के संभवतः 5400 तहसील केंद्रों में आज मोहनी एकादशी के दिन भारतवर्ष के गौ प्रेमी संतो , गौ सेवकों एवं गौ रक्षकों के संयुक्त आह्वान पर ” गौ सम्मान आह्वान अभियान आहूत की गई । जिसमें कार्यक्रम के प्रधान संरक्षक गौ माता सुरभि एवं अध्यक्ष नंदी महाराज जी थे । जिसमें भारतवर्ष के सभी तहसील केंद्रों को 11000 हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और 27 अप्रैल प्रातः 10:00 बजे गौ माता के नेतृत्व में एक निश्चित स्थान पर एकत्रीकरण के पश्चात तहसील केंद्रों तक हरी नाम संकीर्तन करते हुए शांतिपूर्ण पदयात्रा के पश्चात तहसीलदार महोदयों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमति द्रोपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी सभी राज्यों के माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया इसी तारतम्य में आज हमारे तहसील केंद्र सराईपाली में भी गौ सम्मान आह्वान अभियान का कार्यक्रम आहूत किया गया जिसमें हिन्दु संगठनों से जुड़े प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं ने कठिन परिश्रम करते हुए हस्ताक्षर अभियान और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर के प्रत्येक क्षेत्रों में उनके कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतार कर वृहद जनसंपर्क कर हस्ताक्षर अभियान एवं इस गौ सम्मान आह्वान अभियान के विषय में जन जागृति किया । इसके साथ ही 27 अप्रैल को प्रातः पदमपुर रोड स्थिति दुर्गा मंदिर में समस्त हिन्दु संगठनों सामाजिक संगठनों से जुड़े गौ भक्तों का वृहद एकत्रीकरण किया गया और प्रातः10:30 को गौ माता के नेतृत्व में सभी लोगों के द्वारा हरी नाम संकीर्तन करते हुए शांतिपूर्ण रूप से पदयात्रा करते हुए तहसीलदार के कार्यलय तक हस्ताक्षर किए गए दस्तावेजों और ज्ञापन सौपा गया । उसके पश्चात संतोषी सेवा समिति सराईपाली की ओर से संतोषी मंदिर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर कार्यक्रम का समापन किया गया ।





