महासमुंदसरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादार में हुआ नेवता भोज का आयोजन

शिक्षक केशव प्रसाद साहू ने अपने जन्मदिन पर "एक पेड़ मां के नाम" के तहत किया वृक्षारोपण

महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली विकासखंड में स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत ‘नेवता भोज’ एवं प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री केशव प्रसाद साहू ने अपने स्कूल में वृक्षारोपण करके एवं आँगनबाड़ी तथा प्राथमिक शाला के बच्चों को नेवता भोज देकर अपना जन्मदिन मनाया। प्रकृति के प्रति कृतज्ञ एवं बच्चों से प्रेम करने वाले साहू सर पिछ्ले कई वर्षों से अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाते आ रहे हैं एवं हर वर्ष फलदार, फूलदार तथा सजावटी पौधे विद्यालय में लगाते हैं।

इस वर्ष उन्होंने मुसाण्डा और बाॅटल ब्रश जैसे पौधे लगाए। साथ ही बच्चों को नेवता भोज में हलवा, पूड़ी, समोसा, जलेबी, केला और चॉकलेट खिलाया। ‘नेवता भोज’ से बच्चे बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित हुए। अपने चहेते सर को जन्मदिन पर बच्चों ने माँ सरस्वती की फोटो, पेन, बिस्किट आदि भेंट देकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री विजय कुमार भवसागर, संकुल के शिक्षक साथी श्री गुणवंत भोई, श्री कार्तिक राम बारीक, SMC सदस्य एवं विद्यालय के भूतपूर्व छात्र तथा युवा साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING