महासमुंदसरायपाली
Trending

संगम सेवा समिति के ग्रामीण कार्यालय का ग्राम कुटेला में भव्य शुभारंभ

महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली के ग्राम कुटेला में संगम सेवा समिति के ग्रामीण कार्यालय का भव्य उद्घाटन समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हुए प्रखर अग्रवाल ने कहा कि संगम सेवा समिति का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में गांव-गांव तक सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रामीण कार्यालय के माध्यम से कुटेला सहित आसपास के गांवों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से गांव के लोगों की समस्याओं के समाधान की राह और आसान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING