महासमुंदसरायपाली

भारत स्काउट एंड गाइडस द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई सरला कोसरिया

महासमुंद/सरायपाली : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष एवं सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल तथा राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के निर्देशन एवं चंद्रहास चंद्राकर,ज़िला मुख्य आयुक्त एवं अध्यक्ष छ.ग.राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड छ.ग.शासन एवं जिलाध्यक्ष येतराम साहू के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे के आदेशानुसार 7 जुलाई 2025 (सोमवार)को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला शाला परिसर में “वृहद पौधारोपण कार्यक्रम” का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया।

वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया (सदस्य, राज्य महिला आयोग,छ.ग.शासन एवं संरक्षक भा.स्का.गा.स्था.संघ सरायपाली) अध्यक्षता ओमप्रकाश चौधरी (अध्यक्ष स्थानीय संघ सरायपाली), विशिष्ट अतिथि सावित्री भुनेश्वर दास (सरपंच ग्रा.पं. बानीगिरोला),अनंतराम पटेल अध्यक्ष सोसायटी,शिवचरण पटेल (जनपद सदस्य प्रतिनिधि),तारेश्वरी नायक (उपाध्यक्ष),सीता पटेल (उपाध्यक्ष), पुष्पलता चौहान(उपाध्यक्ष),अजय कुमार अग्रवाल(उपाध्यक्ष), धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर (आजीवन सदस्य),मंजू धनानिया (आजीवन सदस्य), प्रकाशचंद्र मांझी (बीईओ एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट), बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल, प्राचार्य भोगसिंह भोई, शैलेन्द्र कुमार नायक (जिला कोषाध्यक्ष),सीएसी पालसिंह बंजारे एवं राजेश पटेल आदि की मंच पर गौरवमई उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार से विद्यार्थियों द्वारा कतारबद्ध खड़े होकर क्लैपिंग करते हुए किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक लार्ड एवं लेडी बेडेन पॉवेल के तैल्य छायाचित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन के साथ किया गया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का क्रमश: स्वागत स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ पहनाकर किया गया।

स्वागत भाषण बीईओ एवं सहायक जिला आयुक्त (स्का.) प्रकाशचंद्र मांझी द्वारा दिया गया तथा मुख्य अतिथि सरला कोसरिया द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया ततपश्चात शाला परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधों के संवर्धन के लिए गड्ढे खुदाई के साथ साथ काली कफ मिट्टी की व्यवस्था की गई । “एक पेड़ मां के नाम” के तहत मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया द्वारा कदम्ब का पेड़ का रोपण किया गया ।

श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में बताया कि जिस तरह से एक माँ अपने बच्चों को अंतिम क्षणों तक सर्वस्व न्यौछावर कर देती है ठीक उसी तरह एक पेड़ भी हमको जीवन पर्यंत तक निःस्वार्थ भाव से फल,फूल,छांव, आक्सीजन से लेकर उसके अंतिम क्षण में भी हमे लकड़ी दे जाती है। इसलिए कहा गया है एक पेड़ दस पुत्र के समान पुण्यदायी है। पेड़ की कमी के कारण आज जिस तरह ऋतु चक्र में परिवर्तन हुआ है यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। आज ग्लोबल वार्मिग की वजह से बहुत ज्यादा गर्मी, तो बिना मौसम बारिश,तो कही सूखा तो कहीं बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हुई है। इसलिए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने पूर्वजों अपने माता पिता की स्मृति और अपने जन्मदिन और विवाह दिन पर एक पेड़ आवश्यक लगाना चाहिए साथ अपने इष्ट मित्रो सगे संबंधितों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन देना चाहिए।

इस महाभियान में संकल्पित भाव से सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” के तहत शाला परिसर में पौधारोपण किया और इसके संरक्षण – संवर्धन की जिम्मेदारी ली।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय के विशेष सहयोग से रोपणी केन्द्र सिंघोड़ा से छायादार, फलदार पौधे प्राप्त हुआ जिसे प्राचार्य भोगसिंह भोई की अगुवाई में क्लीन, ग्रीन,ईको फ्रेंडली विद्यालय के लिए बानीगिरोला स्कूल परिसर में अतिथियों एवं स्थानीय संघ पदाधिकारियों,ग्रामीणों,स्कूल के शिक्षकों,विद्यार्थियों सहित सभी ने उत्साह से पौधारोपण किया।

स्कूली विद्यार्थियों ने “एक पेड़ मां के नाम” की संदेश देते हुए सुंदर आकर्षक रंगोली बनाकर सबको हर्षित किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्थानीय संघ सचिव यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र पटेल,संयुक्त सचिव विलास बाघ,जिला प्रतिनिधि गाइडर पुष्पांजली चौधरी,सविता साहु,जिला प्रति.स्काउटर किशोर पटेल,मीडिया प्रभारी एवं पूर्व सचिव हेमंत चौधरी,वरिष्ठ स्काउटर चक्रधर प्रसाद डडसेना,रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान एवं स्काउटर अजय कुमार आर्य,कमलेश सतपथी,वरिष्ठ गाइडर शुभ्रा डडसेना शीला साय,रेंजर लीडर फैमिदा तबस्सुम,व्याख्याता – अभिमन्यु चौधरी,त्रिलोचन बाघ,रिंकी उबोवेजा, प्रज्ञा शर्मा,नेहा ओगरे,धरम सागर पटेल,सावित्री बरिहा,किशन चौहान,सीएसी पालसिंह बंजारे,राजेश पटेल,शिक्षक ज्योति कुमार ठेठवार, रोवर मोनिश साहू,दुष्यन्त साहू,अश्विन यादव,अनिकेत सिंह,भावेश सिंह, निखिल सागर,अमित कुमार,उपेंद्र साव,आयुष साहू,हेमंत साहू,दिनेश मानिकपुरी,देवेश साहू के साथ स्काउट गाइड,स्कूली विद्यार्थियों, पालकों,ग्रामीणों आदि की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING