महासमुंद
Trending

सुशासन तिहार शासन के संवेदनशीलता का परिचय-सरला कोसरिया

महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शासन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने एप्ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय जी ने प्रदेश की जनता का चिंता करते हुए सुशासन तिहार मनाने का फैसला जनता की जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचय देती है । जनता अपने छोटे छोटे कामो को लेकर विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाती रहती है और लंबे समय तक काम नही हो पाता है जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। भाजपा जब जब सत्ता में आती है क्षेत्र की समस्याओं और विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहती है इसके पहले भी जब सरकार में थी ग्राम सुराज, तुंहर सरकार तुंहर द्वार जैसे अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता के समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सारे जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में झोंकती है ताकि समय रहते निराकरण किया जा सके।

श्रीमती कोसरिया ने आगे बताया कि सुशासन तिहार तीन चरणों मे होगा।

प्रथम चरण के अंतर्गत 8 अप्रेल से 11 अप्रेल तक शिकायत और मांगो को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया होगी। आवेदक पंचायत, कलेक्ट्रेट जनपद और तहसील कार्यालय में जाकर लगाए गए समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन कर सकते है। तथा आवेदक पोर्टल पर जाकर आवेदन भी कर सकते है।

द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदन और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित जनपद,जिला,निकाय के अधिकारी स्वयं पहुचेंगे। प्राप्त आवेदन के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी एक माह के अंदर निराकरण करेंगे।

तृतीय एवं अंतिम चरण 5 मई से 31 मई के बीच मे समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा और यथा संभव त्वरित निराकरण भी किया जायेगा। तथा शिविरों के माध्यम से विष्णु के सुशासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे बताया कि सुशासन तिहार सरकार की अच्छी सोंच है कि जनता की मांग और समस्याओं को बताने और निराकरण करने के लिए उचित प्लेटफार्म दे रही है।

विष्णु देव जी के सुशासन के इस बेहतरीन पहल सुशासन तिहार 2025 के लिए क्षेत्रवासियों की और से हार्दिक बधाई एवं आभार करती हूं कि आप और आपकी सरकार इस तरह से जनता के समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण करने जितना संवेदनशील है ठीक उसी तरह जनता भी अगली बार जनादेश देने के लिए उतनी ही तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING