अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में आज 21 जून को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल देंगे सेवाएं

बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में रविवार 21 जून 2026 को वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में 7 वर्ष से अधिक का अनुभव है तथा वे मोतियाबिंद एवं फेको सर्जरी सहित विभिन्न नेत्र रोगों के उपचार में विशेषज्ञ हैं।

शिविर के दौरान सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), कम दिखाई देना, आंखों में सूखापन, बार-बार संक्रमण, लगातार चश्मे का नंबर बदलना, पलकों की समस्याएं, आंखों में जलन, खुजली, लालिमा एवं आंसू आने जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी।
जिन मरीजों को मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन की तिथि प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अत्याधुनिक लेजर एवं फेको मशीन की सहायता से न्यूनतम खर्च में ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से समय पर अपनी आंखों की जांच कराने एवं इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।




