बसनामहासमुंद

अग्रवाल नर्सिंग होम में रक्त एवं ब्लड कैंसर रोगों के विशेषज्ञ डॉ.आदम्य गुप्ता का परामर्श शिविर 14 जुलाई को

महासमुंद/बसना : रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रख्यात हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं बोन मैरो प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में खून की कमी (एनीमिया), थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग, प्लेटलेट संबंधी विकार, डब्ल्यूबीसी (WBC) विकार सहित रक्त से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम तथा अन्य ब्लड कैंसर एवं बोन मैरो रोगों के मरीज भी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।

अस्पताल में कम्प्लीट ब्लड जांच, बोन मैरो जांच, मॉलिक्यूलर जांच, कीमोथेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन सहित आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने रक्त संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित मरीजों से समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है।

📍 पता: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला–महासमुंद (छत्तीसगढ़)

☎️ संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING