
भंवरपुर/बसना। क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद ने अपने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अस्पताल प्रबंधन ने योग्य, अनुभवी एवं सेवा भावना रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार भर्ती अभियान के अंतर्गत 02 ओटी टेक्नीशियन (OT Technician), 30 नर्सिंग स्टाफ तथा 05 ड्रेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अनुभवी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि योग्य एवं प्रतिभाशाली उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
श्री श्याम हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। अस्पताल के निरंतर विस्तार के साथ मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं नर्सिंग टीम को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह भर्ती की जा रही है।
चयनित अभ्यर्थियों को आधुनिक कार्य वातावरण, अनुभवी विशेषज्ञों के साथ कार्य करने का अवसर तथा योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप आकर्षक वेतन एवं बेहतर करियर संभावनाएं प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेजों के साथ शीघ्र संपर्क करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।
भर्ती विवरण
OT Technician – 02 पद
Nursing Staff – 30 पद
Dresser – 05 पद
अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता
वेतन: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार
संपर्क करें
श्री विनोद देवांगन (HR Manager)
📞 मो.: 97557 57078
कार्यालय पता
श्री श्याम हॉस्पिटल
भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)




