महासमुंदसरायपाली

गोलवलकर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

 

महासमुंद/सरायपाली : माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नव प्रवेश छात्र छात्रों को तिलक लगाकर, मुह मिठाकार कर शाला में प्रवेश दिलाया गया साथ ही साथ नव प्रवेश छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक भी वितरण किया गया। इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि बच्चे हमारे कल के भविष्य है इनका शिक्षित होने के साथ साथ संस्कारी और अनुशासित होना चाहिए। जो व्यक्ति स्कूल जीवन मे अनुशासन को पालन करता है वह उचाईयों के उच्च सोपान को प्राप्त करता है।श्रीमती कोसरिया ने आगे कहा कि आज रात को सोते समय अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें कि आप को क्या बनना और कहाँ तक जाना है और ठीक उस संकल्प के अनुरूप अपने चौबीस घंटे को नियोजित और निर्धारित कर लें तो वह अवश्य ही उसे सफलता मिलेगी,उसे उस सफलता को पाने के लिए कोई नही रोक सकता है। उन्होंने आगे कहा कि माता पिता के बाद गुरुजी सबसे अच्छे दोस्त होते है इसलिए माता पिता के साथ अपने गुरुजनों को अच्छी बुरी सारी बातें बताई उनसे चर्चा करें तो वे अवश्य ही आपको सही मार्ग बताएंगे और आपके विचार,चरित्र और चिंतन को एक नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे।

इस साल प्रवेश उत्सव में विद्यार्थी जीवन मे शिक्षा का महत्त्व, समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों और छात्र छात्राओं की जवाबदेही पर विस्तार से बताया गया।

इस शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल,जिला भाजपा महामंत्री संजय शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बिपिन उपोवेजा,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, डॉ. प्रकाश पटेल,धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य सहदेव पटेल के साथ सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING