बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन के रोजगार मेले में 38 युवाओं का चयन

सरायपाली। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले के प्रथम चरण में लगभग 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
रोजगार मेले में शहर की कई प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से ऊर्जाकॉन प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, डी मार्ट प्रा. लि., भारतीय नर्सिंग कॉलेज, आनंद इलेक्ट्रिकल, जय श्री रेडीमेड, मित्तल एजेंसी, राज ग्रेनाइट, रॉयल इन्फील्ड शोरूम तथा सीए सचिन अग्रवाल कंपनी सहित अन्य प्रतिष्ठानों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया।
साक्षात्कार के बाद प्रथम चरण में 38 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर एवं टेली कॉलर जैसे विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
संस्था प्रमुख बंसत अग्रवाल ने बताया कि रोजगार दिलाने की इस मुहिम को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का इस चरण में चयन नहीं हो सका है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में अधिक से अधिक कंपनियों के सहयोग से रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक संस्थानों से भी इस अभियान में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।




