सरायपालीसिंघोड़ा

चिवराकुट्टा में अब मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं, नवजीवन अस्पताल में हर बुधवार उपलब्ध रहेंगे डॉ. प्रशांत पटेल

सरायपाली (चिवराकुट्टा)। क्षेत्रवासियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार एवं परामर्श की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा में MBBS, MD (मनोरोग) डॉ. प्रशांत पटेल प्रत्येक बुधवार को मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. प्रशांत पटेल द्वारा प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इस पहल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दूर-दराज जाने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने की सुविधा होगी।

डॉ. पटेल द्वारा डिप्रेशन (उदासी), एंग्जायटी, तनाव एवं घबराहट, नींद की समस्या, माइग्रेन, नशामुक्ति संबंधी परामर्श, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), बच्चों के व्यवहार संबंधी समस्याएं, सिजोफ्रेनिया एवं अन्य मानसिक रोग, मिर्गी तथा सेक्स संबंधी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की जानकारी अस्पताल द्वारा दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेकर समझना और उपचार कराना लाभदायक हो सकता है।

परामर्श एवं जानकारी के लिए संपर्क: 94241 84383

स्थान: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा, थाना-सिंघोड़ा तहसील-सरायपाली, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING